
जिले के करण्डे थाना क्षेत्र के बेलछी गांव में आग लगने से लाखो रुपये की सम्पति जल कर राख हो गया। रहस्यमय आग से चंदन साव के एसबेस्टस का छत भी राख हो गया।
चंदन साव के घर में रखा कपडा, आनाज, प्याज आदि जल गया। प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि रात में लगी आग से घर में बिक्री के लिए रखा 150 मन प्याज, 70 मन गेहू जल कर राख हो गया।
हलाकि अभी आग लगने के कारणो का पता नही चल पाया है। चंदन साव ने जिला आपदा प्रबंधन से सहायता की मांग की है।