
साइकिल राशि का हुआ घोटाला, डीपीओ के वेतन निकासी पे रोक
शेखपुरा
जवाहर लाल सिन्हा, जिला लोक शिकाय निवारण पदाधिकारी-सह अपर समाहर्त्ता ने बताया कि पिंकी कुमारी ने साइकिल राशि का भुगतान नहीं करने के संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के विरूद्ध परिवाद पत्र दी। निर्णय के उपरांत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि 23.07.2018 को परिवादी को प्रोत्साहन राशि का भुगतान दिया गया लेकिन 23.07.2018 परिवादी पिंकी कुमारी को साइकिल राशि का भुगतान नहीं किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी येजना एवं लेखा शिवचन्द्र बैठा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह हैं। इसके कारण अगले आदेश तक उन्हें बेतन भुगतान लम्बित करने का आदेश जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। सूनवाई के लिए अगली तिथि 01.09.2018 को निर्धारित किया गया।

कुमार नागमणि राय के द्वारा सिविल सर्जन के विरूद्ध परिवाद पत्र दिया गया। जिसमें लोक प्राधिकार प्राधिकृत प्रतिनिधि अपना पक्ष रखने में असमहर्थ रहें। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि हजरतपुर मडरो में स्वास्थ्य उप केंद्र अधिसूचित है, किन्तु संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा मनमाने ढ़ंग से उसी पंचायत के चांदी ग्राम में संचालित किया जा रहा हैं। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन वसूलने का निर्देश दिये। सरकार के आदेश के आलोक में स्वास्थ्य उप केंद्र हजरतपुर मड़रो में चलाना है लेकिन उनके द्वारा आदेश का उल्लंघन किया गया है।