22 लाख की बैंक लूट में बैंक मैनेजर ने अपराधी को कोर्ट में पहचाना

शेखपुरा।
पिछले साल शेखपुरा के इंडियन बैंक में दिनदहाड़े हुई 22 लाख की लूट के मामले में तात्कालिक शाखा प्रबंधक के द्वारा कोर्ट में गवाही दी गई तथा इसी दौरान अभियुक्तों की पहचान भी की गई।
बैंक मैनेजर पंकज कुमार ने दी गवाही
बैंक लूट कांड में बैंक मैनेजर पंकज कुमार और सहायक बैंक मैनेजर सुनील कुमार ने गवाही दी। पिछले साल शेखपुरा नगर क्षेत्र के कटरा स्थित भीड़ भाड़ वाले इलाके में अवस्थित इंडियन बैंक से अपराधियों ने हथियार के बल पर 22 लाख से अधिक रुपए की लूट कर ली थी।
अभियुक्त को पहचाना
बैंक पदाधिकारियों ने न्यायालय में गवाही के दौरान अभियुक्त शैलेंद्र कुमार और प्रमोद बिंद की पहचान भी की। लोक अभियोजक उदय नारायण सिन्हा ने बताया कि बैंक अधिकारियों का तबादला यहां से दूसरे राज्य कर्नाटक हो गया था नोटिस कर उन्हें कर्नाटक से यहां गवाही के लिए बुलाया गया था।
Share on:
WhatsAppadd a comment
stay connected
- Advertisement -
ताज़ा ख़बर
- Advertisement -